.

लूटेरे गैंग का सरगना गिरफ्तार , लूट की घटना का पर्दाफाश

आजमगढ़। जिले की पुलिस को आज एक बहुत बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने  अंतरजनपदीय लूटेरे गैंग के सरगना को गिरफ्तार करने के साथ ही जनपद में हुई एक लूट की घटना का भी पर्दाफाश किया। पुलिस ने लूटेरे के पास से एक तमंचा, लूट की बाइक व नकदी बरामद किया है। आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र में 25 मई को गैस डिलवारी वाहन के ड्राईवर व खलासी को तमंचा दिखाकर कुछ बदमाशों ने 24 हजार रूपये लूट लिये थे। लूट की यह घटना पुलिस के लिए एक चुनौती बनी हुई थी और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने लूटेरों को पकड़ने के लिए कई टीमों के साथ ही स्वाट टीम भी लगा दी। एसपी सीटी विपिन ताडा ने लूट की घटना का खुलासा करते हुए बताया कि लूट की घटना को पांच लुटेरों  ने अंजाम दिया था। इनको पकड़ने के लिए पुलिस, सर्विलांस व स्वाट टीम लगी हुई थी और मुखबीर से सूचना मिली की इस घटना का मुख्य सरगना क्षेत्र में मौजूद इस सूचना पर टीम वहां पहुंची और सुनील राम उर्फ सिपाही को गिरफ्तार कर लिया जो गाजीपुर जिले के बहरियाबाद थाना क्षेत्र के बघांव गांव निवासी है। पुलिस ने इसके पास से लूट के दो हजार रूपये, लूट की मोटर साईकिल व तमंचा बरामद किया। एसपी सीटी ने बताया कि यह गैंग का मुख्य सरगना है और इसके उपर गाजीपुर जिले में हत्या, हत्या का प्रयास व लूट के मामले दर्ज है। वही वाराणसी में डकैती, लूट व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है और आजमगढ़ जिले में भी इसने कई लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। एसपी सिटी ने बताया कि अभी जल्दी ही यह जेल से छूटा है और पुनः घटनाओं को अंजाम देने लगा।

Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment