.

डीआइजी,एसपी व मंडलायुक्त का स्थानांतरण बना चर्चा का विषय


आजमगढ़। निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादादपुर व फरिदाबाद गांव में सहित अन्य गांव में सोमवार की सुबह एडीजी ला एंड आर्डर दलजीत सिंह चौधरी ने अपने लाव लश्कर के साथ गांवों में निरीक्षण किया। साथ ही गांव के लोगो से शांति व्यवस्था के लिए लोगो से अपील किया। बवाल के दौरान जनपद के पुलिस अधीक्षक दयानन्द मिश्र व मंडलायुक्त ,डीआइजी को गैर जनपद के लिए स्थानंतरित कर दिया गया। स्थानांरतरण को लेकर जनपद में तरह तरह की चर्चांए चल रही थी। बताया जाता है कि निजामाबाद क्षेत्र के खुदादादपुर गांव में हुए बवाल का पूरा मोर्चा डीएम ,एसपी ने संभाला था। लेकिन शनिवार की देर शाम को गांव के दोनो पक्ष आमने सामने हो गये । लेकिन पुलिस ने बढते बवाल को देखते हुए हल्की फु ल्की आसूं गैस व खदेडना शुरू किया। तब जाकर कुछ मामला शांत हुआ। रविवार को दोनो पक्षों ने फिर देर शाम को लाठी- डंडे से लैस होकर गांव के छोर तक पहुचे ही थे प्रशासन ने कड़ा रूख अपनाते हुए खदेड़ना शुरू कर दिया। सोमवार की सुबह घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुचे प्रदेश एडीजी ला एंड आर्डर दलजीत सिंह चौधरी ने मातहतो के साथ क्षेत्र में फलैग मार्च किया। और पीड़ित परिवार से मिलकर घटना की विधिवत जानकारी हासिल करते हुए नोट किया। सोमवार की देर शाम को क्या हुआ किसी को कुछ पता तक नही हां लेकिन शासन ने इतना बढ़ा फेर बदल कर दिया कि एक साथ आला अधिकारारियों का स्थानांतरण लोगो के गले की हड़ृडी बन गई है। क्षेत्र के लोगो ने कहा कि एसपी ,कमीश्नर,डीईजाी का ताबादला तो हुआ । लेकिन कुछ समझ में नही आ रहा है।
Share on Google Plus

रिपोर्ट आज़मगढ़ लाइव

आजमगढ़ लाइव-जीवंत खबरों का आइना ... आजमगढ़ , मऊ , बलिया की ताज़ा ख़बरें।
    Blogger Comment
    Facebook Comment